जिस दिन राम ने अयोध्या छोड़ी, नगरी में किसी घर चूल्हा नहीं जला। यज्ञ की अग्नि नहीं जली, और रामायण कहती है, मानो आकाश में एक भी तारा नहीं चमका। चौदह साल बाद, यही नगरी हर द्वार पर दीयों से जगमगा उठी। ये उसी की कहानी है।
The day Rama left Ayodhya, no one in the city cooked. The sacred fires were not lit, and the Ramayana says not a single star seemed to shine. Fourteen years later, this same city would be lit by lamps on every doorstep. This is the story of why.
ये शुरू होती है अयोध्या के सबसे दुखी दिन से। राम, वो राजकुमार जिन्हें सब प्रेम करते थे, चौदह साल के लिए वन भेजे गए। सीता और लक्ष्मण भी साथ गए, और लोग रोते हुए उनके रथ के पीछे दौड़े, विनती करते रहे, रुक जाइए।
It begins on the saddest day Ayodhya ever knew. Rama, the prince everyone loved, was sent to the forest for fourteen years. Sita and Lakshmana went with him, and the people ran behind his chariot, weeping, begging him to stay.
वाल्मीकि बताते हैं, उनके जाने के बाद क्या हुआ। बाज़ार बंद हो गए। माँओं को नवजात बेटे से भी सुख न मिला। हाथियों ने खाना छोड़ दिया। अयोध्या की रोशनी चली गई थी।
Valmiki tells us what he left behind. The markets closed. Mothers found no joy even in a newborn son. The elephants would not eat. Ayodhya had lost its light.
सबसे गहरा दुख एक व्यक्ति को था। भरत, राम के छोटे भाई, जिन्होंने कभी राजगद्दी नहीं चाही थी। वो वन गए, और राम से घर लौटने की विनती की। पर राम ने पिता को वचन दिया था, और वो उसे तोड़ने वाले नहीं थे।
One man grieved more than anyone. Bharata, Rama's younger brother, had never wanted the throne. He went into the forest and begged Rama to come home. But Rama had given his word to their father, and he would not break it.
तब भरत ने राम की पादुकाएँ माँगीं। उन्हें प्रणाम किया, और एक प्रण लिया। चौदह साल मैं वल्कल और जटा धारण करूँगा, और नगर के बाहर रहूँगा। और अगर चौदह साल पूरे होने के दिन मैंने आपको नहीं देखा, तो मैं अग्नि में प्रवेश कर लूँगा।
So Bharata asked for Rama's padukas. He bowed to them, and he made a vow. For fourteen years, I will wear bark and matted hair, and live outside the city. And if I do not see you on the day those fourteen years end, I will enter the fire.
भरत ने हर वचन निभाया। उन्होंने पादुकाएँ सिंहासन पर रखीं, और उन्हीं के नाम पर राज किया, छोटे से गाँव नंदिग्राम से, एक तपस्वी की तरह। और साल बीतते गए, एक-एक करके, प्रतीक्षा में।
Bharata kept every word. He placed the padukas on the throne and ruled in their name, from the small village of Nandigrama, living like a hermit. And the years went by, one by one, in waiting.
दूर वन में, राम की अपनी परीक्षाएँ अभी शुरू ही हुई थीं। रावण सीता को हर ले गया, और लंका का महायुद्ध लड़ा गया। जब युद्ध समाप्त हुआ, चौदह साल लगभग पूरे हो चुके थे, और राम का मन अपने भाई की ओर गया, जो अब भी प्रतीक्षा में थे।
Far away, Rama's own trials were only beginning. Sita was carried off by Ravana, and the great war of Lanka was fought. When it was over at last, the fourteen years were almost gone, and Rama's thoughts turned to his brother, still waiting.
गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस में, चौदह सालों का बस एक दिन बाकी है। अयोध्या के लोग दुख से दुबले हो गए हैं, और पूछते हैं, राम क्यों नहीं आए?
In Goswami Tulsidas's Ramcharitmanas, only one day of the fourteen years is left. The people of Ayodhya are thin with grief, asking each other, why has Rama not come?
और भरत अकेले बैठे हैं, आँखों में आँसू, होंठों पर राम का नाम। मेरे प्रभु अब तक क्यों नहीं आए? क्या वो मुझे भूल गए? अगर अवधि बीत गई और मैं फिर भी जीवित रहा, तो संसार में मुझसे अधम कोई नहीं होगा।
And Bharata sits alone, chanting Rama's name, tears in his eyes. Why has my Lord not come? Has he forgotten me? If the time runs out and I am still alive, there is no one in the world lower than me.
तभी हनुमान उनके सामने प्रकट होते हैं, जैसे डूबते को नाव मिल गई हो। जिनके लिए आप दिन-रात शोक करते हैं, वो कहते हैं, वो घर आ रहे हैं, कुशल से, सीता और लक्ष्मण के साथ।
Just then, Hanuman appears before him, like a boat reaching a drowning man. The one you grieve for, day and night, he says, is on his way home, safe, with Sita and Lakshmana.
भरत को अपने कानों पर विश्वास नहीं होता। आप कौन हैं, वो पूछते हैं, और हनुमान बताते हैं। भरत उन्हें बार-बार गले लगाते हैं। इस समाचार के बराबर संसार में कुछ नहीं। मैं आपका ऋण कभी नहीं चुका सकता।
Bharata cannot believe his ears. Who are you, he asks, and Hanuman tells him. Bharata embraces him again and again. There is nothing in the world equal to this news, he says. I can never repay you.
ये समाचार अयोध्या में आग की तरह फैल गया। चौदह साल बाद, नगरी जाग उठी। लोग गलियों में दौड़ पड़े। रास्ते बुहारे गए, जल छिड़का गया, और राह में फूल बिछाए गए।
The news ran through Ayodhya like a flame. After fourteen years, the city woke up. People ran out into the streets. Roads were swept and sprinkled with water, and flowers were scattered on the way.
और जब राम घर लौटे, कथा कहती है, लोगों ने दीये जलाए। हर गली में, हर छत पर, हर द्वार पर, ताकि जिस नगरी की रोशनी चली गई थी, वो उनके लिए जगमगा उठे। यही वो रात है, जिसे हम दिवाली के रूप में याद करते हैं।
And when Rama came home, the story goes, the people lit lamps. On every street, on every roof, at every doorstep, so that the city that had lost its light would shine for him. That is the night we remember as Diwali.
अयोध्या वो रात कभी नहीं भूली। हर साल, दिवाली की पूर्व संध्या पर, वो राम के लिए फिर से दीये जलाती है, सरयू नदी की सीढ़ियों पर, राम की पैड़ी पर। इस उत्सव को दीपोत्सव कहते हैं।
Ayodhya has never forgotten that night. Every year, on the eve of Diwali, it lights lamps for Rama again, on the steps of the river Saryu, at Ram ki Paidi. The festival is called Deepotsav.
दीये हाथों से सजाए और जलाए जाते हैं, ज़्यादातर अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा, तीस हज़ार से ज़्यादा स्वयंसेवक। दो हज़ार पच्चीस में, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने छब्बीस लाख से ज़्यादा दीये गिने।
The lamps are set out and lit by hand, mostly by students, more than thirty thousand volunteers from the city's own Avadh University. In twenty twenty five, Guinness World Records counted more than two million six hundred thousand lamps.
और हर दीया आज भी वैसा है। मिट्टी का दीया, रुई की बाती, थोड़ा तेल, और एक छोटी सी लौ। सब मिलकर वही कहते हैं, जो अयोध्या ने उस रात कहा था, जब उसकी रोशनी घर लौटी। पधारो राम, अपने घर।
And each one is still the same. A clay cup, a cotton wick, a little oil, and one small flame. Together, they say what Ayodhya said on the night its light came home. Welcome home, Rama.
भगवान राम और माता सीता आपके घर को शांति दें, और इस दिवाली आपके दीये जीवन में खुशियाँ लाएँ। आपको और आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
May Lord Rama and Goddess Sita bless your home with peace, and may the lamps you light this Diwali welcome joy into your life. Happy Diwali to you and your family.
दिवाली की कथाएँ अनेक हैं, और इस हफ़्ते हमने कई सुनाईं।
Different homes remember different stories of Diwali, and this week we have told many.





















